Home » Uncategorized » उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में: हरियाणा-पंजाब में पारा 46°C पार

उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में: हरियाणा-पंजाब में पारा 46°C पार

TODAY WEATHER: IMD का रेड अलर्ट: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर

Today weather: गर्मी का प्रकोप

18-19 मई 2025 को उत्तर भारत भीषण गर्मी की गिरफ्त में रहा। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने लू को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है, खासकर दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने का आग्रह किया गया है। सोमवार को हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का असर देखा गया। हरियाणा के नूंह में अधिकतम तापमान 45.3°C, फरीदाबाद में 45°C, और गुरुग्राम में 43.6°C दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब के हरियाना जिले में तापमान 46°C को पार कर गया, जिससे इलाके में लू जैसी खतरनाक स्थिति बनी रही। हिमाचल प्रदेश का हमीरपुर अपेक्षाकृत राहत में रहा, जहां अधिकतम तापमान 28°C रहा, लेकिन गर्म हवाओं का प्रभाव यहां भी महसूस किया गया।

IMD की चेतावनी: सामान्य से 5°C तक अधिक तापमान

भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1°C से 5.0°C अधिक है। यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक हो सकती है, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह: ऐसे रखें अपनो का ख्याल

  • बचाव ही सुरक्षा है। दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें।
  • भरपूर पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें।
  • हल्के और सूती वस्त्र पहनें।
  • अत्यधिक गर्मी में बुजुर्गों और छोटे बच्चों की विशेष देखभाल करें।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
A-FameHUF Registration Services In India
मौसम अपडेट
राशिफल